फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हर रोज गुजर रहे वार्षिक फास्टैग के 7500 वाहन, दो माह पहले शुरू की गई सुविधा खूब की जा रही पसंद

Thu, 23 Oct 2025 08:17 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

टोल प्लाजा पर प्राइवेट वाहन स्वामियों को अभी 125 से 200 रुपये तक चुकाना पड़ता था। इससे उनकी जेब काफी ढीली होती थी। 15 अगस्त को एनएचएआई की ओर से लांच किए गए वार्षिक फास्टैग पास अब उनके लिए किफायती साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वार्षिक फास्टैग पास को शुरू हुए अभी दो माह ही हुए हैं, लेकिन झांसी से गुजरने वाले इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 7500 पहुंच गई है। इससे साफ है कि कार स्वामी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इस नए सिस्टम को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


झांसी से होकर निकले कानपुर व ललितपुर हाईवे व्यस्ततम हाईवे में से हैं। दोनों तरफ पांच टोल प्लाजा ललितपुर स्थित विघा महर्रा, बबीना, एट, सेमरी, आटा टोल प्लाजा एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा बनाए गए हैं। इन टोल प्लाजा पर प्राइवेट वाहन स्वामियों को अभी 125 से 200 रुपये तक चुकाना पड़ता था। इससे उनकी जेब काफी ढीली होती थी। 15 अगस्त को एनएचएआई की ओर से लांच किए गए वार्षिक फास्टैग पास अब उनके लिए किफायती साबित हो रहे हैं। झांसी क्षेत्र के पांच टोल से गुजरने वाले वाहनों पर अब तक 7500 वार्षिक फास्टैग चस्पा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें