फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बिजली बिल बने टैक्स चोरी का जरिया, विभाग ने की तैयारी...बगैर सत्यापन के पंजीयन नहीं

Thu, 23 Oct 2025 07:58 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

जीएसटी पंजीयन में फर्जीवाड़े लगातार पकड़े जा रहे हैं। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे लिए गए पंजीयन में अधिकांश मामले बिजली के बिल के सामने आए हैं।
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी पंजीयन में फर्जीवाड़े लगातार पकड़े जा रहे हैं। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे लिए गए पंजीयन में अधिकांश मामले बिजली के बिल के सामने आए हैं। विभाग ने अब इसकी पकड़ के लिए तैयारी की है। बगैर सत्यापन के पंजीयन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जीएसटी पंजीयन लेने के लिए व्यापार स्थल का प्रमाण देना होता है। इसके लिए लिए बिजली के बिल जालसाजों के लिए सबसे आसान चीज बन गए हैं। घरों के बाहर लगे मीटर का नंबर नोट कर कार्यालय से डुप्लीकेट बिल निकलवा लिया जाता है। फिर उसमें नाम बदलकर रजिस्ट्रेशन के लिए जीएसटीएन की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है। तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन मिल जाता है। पंजीयन में जालसाजी की शिकायतें जीएसटी मुख्यालय तक पहुंचीं। इसकी जांच के लिए रेकी अभियान चलाया गया। एक माह तक चलाए गए इस अभियान में फर्माें की जांच की गई। करीब 20 फर्में ऐसी पाई गईं, जिनके पंजीकरण में दस्तावेज कूटरचित तैयार कर लगाए गए। अधिकांश में पते के लिए बिजली का बिल उपयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें