फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: साढ़े पांच किलो पॉलिथीन जब्त, 14 हजार जुर्माना वसूला, नगर निगम टीम ने चलाया अभियान

Wed, 10 Jun 2026 09:09 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नगर निगम की प्लास्टिक जब्तीकरण टीम ने लहरगिर्द तृतीय जोन के वार्डों में प्लास्टिक मुक्त झांसी अभियान चलाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की प्लास्टिक जब्तीकरण टीम ने लहरगिर्द तृतीय जोन के वार्डों में प्लास्टिक मुक्त झांसी अभियान चलाया। साढ़े पांच किलो पॉलिथीन जब्त करते हुए 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


अभियान के दौरान सीपरी बाजार, खातीबाबा स्थित किराना और डिस्पोजल की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने की हिदायत दी। वार्ड 59 डरू भौंडेला में जन-जागरूकता अभियान चलाया। नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त झांसी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। घरों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर नगर निगम को अधिकृत कूड़ा गाड़ी में देने के लिए जागरूक किया गया। महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में भ्रमण के लिए आए नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान में नोडल अधिकारी अभिलाष रायकवार, अनूप कुमार साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें