फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ढाई सौ पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अफसरों ने ली राहत की सांस

Thu, 11 Jun 2020 12:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छुट्टी से वापस लौटे ढाई सौ पुलिसकर्मियों की जांच निगेटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है। आईजी ने निर्देश दिए हैं कि छुट्टी से वापस लौटने वाले पुलिसकर्मियों को पहले कोराना टेस्ट कराना होगा, इसके बाद ही वह काम करेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए आईजी ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले से छुट्टी लेकर बाहर जाने वाले पुलिसकर्मियों को भी वापस लौटने पर कोरोना की जांच करानी होगी। आईजी सुभाष सिंह के आदेश के बाद बाहर से लौटने वाले पुलिसकर्मी जिला अस्पताल में कोरोना की जांच करा रहे हैं। अब तक करीब दो सौ से अधिक पुलिसकर्मी अपनी-अपनी जांच करा चुके हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ज्वाइन कर रहे हैं। झांसी के साथ-साथ ललितपुर में भी पुलिसकर्मियों को जांच कराना पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें