फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चेकिंग में बरामद हुए एक करोड़ के आभूषण और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार की शाम नवाबाद थाना इलाके में एफएसटी टीम और नवाबाद पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से एक करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी बरामद हुई, जिसे सीज कर दिया गया है। बरामद आभूषण और नकदी के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से एफएसटी टीमें सक्रिय बनी हुईं हैं। इसी क्रम में रविवार की शाम नवाबाद थाना इलाके में अशोक होटल तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे नई दिल्ली के करोल बाग निवासी शांति करात के सामान की जांच की गई तो उसमें से सत्तर लाख छप्पन हजार चार सौ रुपये नकद बरामद हुए, जबकि लगभग 28 लाख रुपये मूल्य के 436.51 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नकदी और आभूषणों को सीज कर आगे की नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शांति करात आभूषण कारोबारी हैं और व्यापार के सिलसिले से यहां आया था। यहां से वह दिल्ली जा रहा था। इसी दरम्यान चेकिंग में उसके पास से नकदी और आभूषण बरामद किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें