फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा थूकने पर हुई थी बहस: ललितपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस पर हुआ पथराव, तीन यात्री घायल

Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ललितपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान तीन सवारियां घायल हो गईं। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पवा में हाईवे मार्ग पर ललितपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में अज्ञात लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। इससे तीन सवारियां चोटिल हो गईं। रविवार को रात्रि में लगभग 8:45 बजे पर ललितपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम पवा के पास पहुंची थी, तभी  पहले से बस का पीछा कर रहे लोग आगे जाकर रुक गए और बस आते ही लगभग तीन चार अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थर मार देना शुरू कर दिए। 

विज्ञापन


इससे बस की कांच फूट गए और सवारी में लग गए। ऐसी लगभग तीन सवारियां चोटिल हो गई। रोडवेज बस तालबेहट क्षेत्राधिकारी कार्यालय वापस आई और पुलिस को सूचना दी है। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, बस में ही गुटखा थूकने को लेकर दो सवारी में कहासुनी हो गई। इस पर एक सवारी तालबेहट उतरी और अपने लोगों को बुलाकर घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें