फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत मजबूत स्थिति में पहुंची जेडीसीए- रेड टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे डीएसए मैदान पर आयोजित अंडर-14 डीपी तिवारी ट्रॉफी के तीन दिवसीय फाइनल मैच में जेडीसीए-रेड के बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत जेडीसीए-रेड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जेडीसीए-रेड टीम ने 422 रनों से आगे खेलते हुए पूरी टीम ने 503 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें बल्लेबाज सिद्धार्थ सेन ने 32, अक्षत साहू ने 26, अंकित प्रजापति ने 33 व पंकज ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली। जेडीसीए- ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश राज चौहान ने तीन, अयमान मकरानी, शहलेमन हसन, तौफीक खान, शुभ यादव व हर्ष प्रताप ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए-ब्लू के सभी बल्लेबाज 115 रन ही बना सके। जिसमें बल्लेबाज अमित रायकवार ने सर्वाधिक 33 बन बनाए।
जेडीसीए-रेड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाते हुए 531 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में सिद्धार्थ सेन ने बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। वहीं बल्लेबाज अनिकेत यादव 16 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। मैच के दौरान पीयूष नामदेव, विभु श्रीवास्तव अंपायर की भूमिका में रहे। बृजेंद्र सिंह स्कोरर व रितेश शर्मा मैच आब्जर्वर रहे। इस मौके पर जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा, निदेशक संजय साहनी, बॉबी खत्री, रवि शंकर चौबे, संजय यादव, मोहम्मद रहूफ व प्रतीक मजूमदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें