फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन के कोरोना पॉजिटिव की झांसी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती जालौन के कोरोना पॉजिटिव युवक की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने के बाद युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, झांसी के 124 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जालौन के माधौगढ़ के बोहन गांव निवासी 30 वर्षीय युवक को दो-तीन दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार को परिजनों ने युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने युवक की कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेकर कोविड लैब भेजा। मंगलवार को आई रिपोर्ट में युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। इसके अलावा झांसी के 124 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें