फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी का उद्देश्य राष्ट्र पुनर्निर्माण का

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एबीवीपी की झांसी महानगर इकाई का जिला अभ्यास वर्ग सेठ शंकर लाल सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। इसमें बीयू, कृषि विश्वविद्यालय, पैरामेडिकल कॉलेज के साथ कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों को संगठन के सैद्धांतिक पक्ष की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एबीवीपी का उद्देश्य राष्ट्र पुनर्निर्माण का है। भारत को फिर से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से सिंचित कर वैभवशाली बनाना है। कानपुर प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी ने छात्रों को अनुशासन, शिक्षा के साथ ही समाज, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य, दायित्व निर्वहन के लिए प्रेरित किया। विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा ने संगठन की कार्यपद्धति, कार्यकर्ता विकास के बारे में विद्यार्थियों को बताया। कहा कि संगठन सामूहिकता से चलता है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व निश्चित है। विभाग संयोजक मनेंद्र सिंह गौर, जिला प्रमुख प्रसन्न जैन ने कार्यक्रम, प्रवास, संवाद और छात्रसंघ के व्यावहारिक पक्ष की जानकारी दी। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, शहर नगर अध्यक्ष प्रतिमा सिंह परमार, पंकज शर्मा, अखिल उत्तम पटेल, आयुष उपाध्याय, हरिओम जायसवाल, मोनिका वर्मा, शादाब खान, सत्यम तिवारी, सत्येंद्र सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें