फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि में नवाचारों को दिया जा रहा है बढ़ावा : चतुर्वेदी

विज्ञापन
टहरौली में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो एस के चतुर्वेदी - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में हनुमानजी को भोग लगाते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। शनिवार को कस्बे के एक विवाह घर में प्रोग्रेसिव बुंदेलखंड किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड की वार्षिक समूह बैठक हुई। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक शोध प्रो. एसके चतुर्वेदी तथा निदेशक शिक्षा प्रो. अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम एसोसिएट वैज्ञानिक डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि यह एफपीओ टहरौली तहसील के 40 गांवों में संचालित परियोजना के अंतर्गत जनवरी 2024 में गठित किया गया था, जो आज लगभग 720 किसानों के सहयोग से एक सशक्त संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। प्राकृतिक संसाधन संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व टहरौली क्षेत्र की परिस्थितियां अत्यंत विषम थीं, किंतु इक्रीसेट द्वारा किए गए जल-संरक्षण एवं संसाधन प्रबंधन कार्यों से अब यहां का भूजल स्तर में सुधार हुआ है। मुख्य अतिथि प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने और कृषि नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रो. अनिल कुमार ने विश्वविद्यालय में चल रहे शोध, नवाचारों और किसानों की सक्रिय भागीदारी से संबंधित पहल की जानकारी साझा की। एफपीओ के सीईओ विजय सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उपाध्यक्ष रामप्रकाश पटेल ने संस्था की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला ने एफपीओ की आगामी योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रामप्रकाश पटेल, रामेश्वर शर्मा, गौरीशंकर सिरबैया, रविंद्र कुमार सोनी, जयराज सिंह राना, लखन कुशवाहा, पिंटू, शिवनारायण राजपूत, संजीव बिरथरे, अजीत बुंदेला भड़ोखर, रामकुमार देवपुरिया, राकेश पांडे धवारी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

टहरौली में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो एस के चतुर्वेदी- फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में हनुमानजी को भोग लगाते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें