संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। शनिवार को विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर नगर पालिका परिषद सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, रोजगार, पर्यावरण, स्वच्छता व अन्य स्थानीय विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा ने की। इस दौरान पार्षदों ने उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया। साथ ही उत्तर प्रदेश के इस अभियान का स्वागत एवं सराहना भी की। बैठक में पार्षद भीम अहिरवार, जितेंद्र आर्या, आरती वंशकार, संतोष कुमार, विजय दुबे, दिनेश सेन, जितेंद्र कुशवाहा, कुंती देवी कुशवाहा, प्यारेलाल रायकवार, कमलेश साहू, राजकुमार यादव, पूजा कुशवाहा, संदीप बिरथरे आदि उपस्थित रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव ने किया।