फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अखंड सर्वदा हमारी माता भारती... बही काव्य रस की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। मेला जलविहार महोत्सव में शनिवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश कीं। इस दौरान देर रात तक भारी संख्या में श्रोता जमा रहे। लोगों ने कवियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।
सम्मेलन में राजस्थान की कवयित्री रोहिणी पंडया ने अपनी रचना ‘...अखंड सर्वदा हमारी माता भारती’ सुनाई। प्रतापगढ़ के कवि पार्थ नवीन ने ‘हर एक नेता कुर्सी को ऐसे देखता है जैसे बबीता को जेठालाल देख रहा हो’ सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। उरई के कवि शिवा शुक्ला ने ‘कोशिश बहुत हुई बहुत हुए प्रयास, किंतु राम मेरे आज भी विश्व सरताज हैं’। मऊरानीपुर के कवि डॉ. मदन मार्तंड ने सुनाया ‘मंदिरों की पावन धरा मऊरानीपुर शाश्वत सनातनी स्वर शुभ गुनगुनाइए’। मोंठ के कवि अनुपम ने ‘धन कमाने में यूं फंस गया आदमी, सुख से खाने की फुर्सत नहीं मिल रही’। मऊरानीपुर के कवि कुलदीप नायक ने ‘सोच में बैठो रात किसान, दबो रत चांद जैसो’। दिल्ली के कवि डॉ. आदित्य ने ‘उसे तजना पड़े जिसके लिए सागर भी लांघा हो...’ सुनाई। इसके अलावा कवि स्वयं श्रीवास्तव, विकास बैरागी व मुमताज नसीम ने अपनी-अपनी कविताएं पढ़ीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व कवि सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, मुख्य अतिथि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, एमएलसी आरपी निरंजन, पंच अग्नि अखाड़ा के महंत सोमेश्वरानंद महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष शशि आयुष श्रीवास ने किया। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी व कार्यक्रम संयोजक रूबी पावस मोदी ने अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जयशंकर देवलिया, विजय गुप्ता, इदरीश खान, अनुज नायक, दीपू मोदी, आरके अहिरवार, राधा अग्रवाल, आनंद सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। संचालन गौरीशंकर तिवारी व अभिलाष तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें