वीरांगना नगर में अतिक्रमण ध्वस्त कराती नगर निगम की टीम।
झांसी। महानगर में सोमवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने वीरांगना नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर टीम ने सड़क को घेरकर लगाए गए बोर्ड, खोखे और ठेले को हटवाया गया। साथ ही सीपरी बाजार में भी फुटपाथ व्यापारियों को हटाया गया।
महानगर की सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने वीरांगना नगर में अतिक्रमण हटाया गया। यहां कुछ लोगों ने फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिया था। साथ ही डॉक्टरों के बोर्ड लगे हुए थे। नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से बोर्ड को उखाड़ा। इसके बाद सीपरी बाजार में ओवर ब्रिज के नीचे चूड़ियों के ठेल हटवाए गए। साथ ही नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया। इस मौके पर प्रवर्तन दल अधिकारी रिटायर्ड कर्नल एनएन वाजपेयी, प्रभारी संपत्ति अधिकारी रईस उज्जमा अंसारी, सूबेदार त्रिभुवन नारायण पस्तोर, सूबेदार केके मिश्रा, कमांडर मनोज सिंह, अरविंद, नीरज, विक्रम, संपत्ति सुपरवाइजर सुदेश सिंह, कानूनगो प्रकाश चंद्र सोनी, तेजकरन मौजूद रहे।
-----------
फुटपाथ व्यापार मंडल ने जताया विरोध
झांसी। नगर निगम की कार्रवाई का सोमवार को बुंदेलखंड फुटपाथ व्यापार मंडल ने विरोध किया। दिलीप कुलश्रेष्ठ और बसंत प्रजापति ने कहा कि एक तरफ सरकार 10 हजार रुपये का लोन देकर पटरी व्यापारियों को आत्मनिर्भर बना रही है। तो दूसरी ओर नगर निगम लगातार बुल्डोजर चलाकर पटरी दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनने से रोक रहा है। उमाशंकर सविता और अरविंद भार्गव ने दूसरी जगह मुहैया कराने की मांग की। इस मौके पर नगर निगम की दोहरी नीति का विरोध किया गया। इस मौके पर सौरभ सिंह, बिहारीलाल, जगदीश, शशिकांत, नंदासेन, जहूर शाह, बृजेंद्र अहिरवार मौजूद रहे।