फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के साथ मिलकर सुरक्षा पुख्ता करेगी पुलिस

विज्ञापन
एसबीआई बैंक में निरीक्षण करते एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु।
विज्ञापन
झांसी। महानगर के व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए कोतवाली पुलिस ने सोमवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर देते हुए पुलिस के साथ जुड़े रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। व्यापारी हर हाल में लेनदेन ऑनलाइन करें। दो पहिया वाहनों पर कैश कतई लेकर न जाएं।
व्यापारियों से पुलिस ने मांग की है कि वह रात के समय दुकान के बाहर की लाइट जला कर जाएं। व्यापारियों से कहा गया कि यदि हो सके तो कई लोग मिलकर दुकानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करें। जिस पर व्यपारियों ने हामी भी भरी। बैठक में सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अतुल किल्पन, बड़ाबाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मानिक चौक व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल जैन, राजेश खुराना, मिनर्वा चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा, बड़ागांव चौकी प्रभारी रूपेश कुमार व खंडेराव गेट चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार साहू मौजूद रहे। अंत में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें