फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉक रेस में इमरोज और भूपेंद्र अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गांधी जयंती के मौके पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पुरुष वर्ग पांच किलोमीटर तथा महिला वर्ग की तीन किलोमीटर वॉक रेस आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 60 पुरुष एवं 45 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में इमरोज ने पहला, निशी शुक्ला ने दूसरा, महक श्रीवास ने तीसरा, खुशी कुशवाहा ने चौथा, सोनम अहिरवार ने पांचवां तथा श्रेया ने छठवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला एथलेक्टिस संघ के सचिव अर्जुन सिंह और स्पोर्ट्स सदस्य शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर वॉक रेस का शुभारंभ किया। वहीं पुरुष भूपेंद्र ने प्रथम, धीरेंद्र ने द्वितीय, वैभव तृतीय, सचिन अहिरवार चतुर्थ, राजेंद्र गुप्ता पंचम तथा योगेश कुशवाहा ने षष्टम स्थान हासिल किया। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा, सुनील कुमार, शैलेंद्र कुमार, आमिर, राजा खान, इस्लाम नबी आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया।
पैदल चाल प्रतियोगिता में नरेंद्र ने पहला और आशीष ने दूसरा स्थान पाया
झांसी। प्रयास सभी के लिए एवं प्राक्तन छात्र राजकीय इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में नरेंद्र ने पहला, आशीष ने दूसरा, यश और हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि वेदराम ने चौथा, संदीप यादव पांचवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में काजल ने पहला, दीक्षा गोस्वामी ने दूसरा, संजीता ने तीसरा, गीतांजलि ने चौथा, अना ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में आनंद पहले, सचिन ने दूसरे, निहाल ने तीसरे, दीपक चौथे व तरान पांचवें स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस ऑफिसर पीके अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीके मौर्य, केके साहू, एवं जेपी सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर असद उल्ला खान, राजा खान, धर्म सिंह, पुष्पेंद्र सोलंकी, दीपक साहू, सुजीत अग्रवाल, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र यादव ने व हरविंद कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें