झांसी। रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा जेसी डे के मौके पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें आईएमए ने जेसी क्लब रॉयल को सात विकेट से पराजित किया।
मैत्री मैच में टॉस जीतकर आईएमए के कप्तान डॉ. अनु निगम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में जेसी क्लब ने 67 रन का लक्ष्य रखा। बल्लेबाजी करते हुए आईएमए ने छह ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच में जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अनिल को बेस्ट बॉलर चुना गया। मैच के दौरान समाजवादी पार्टी नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा मुख्य अतिथि व डॉ. बीके गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।