फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण से प्यार, तो संरक्षण के साथ पा सकते हैं रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अगर आपको पर्यावरण से प्यार है तो आप इसे बचाने के साथ-साथ रोजगार भी पा सकते हैं। कई कंपनियों में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नौकरियों की संभावनाएं हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में संचालित पर्यावरण विज्ञान कोर्स कर कॅरियर संवार सकते हैं।
विज्ञापन

तकनीकी मानव के आर्थिक उद्देश्य और जीवन में विलासिता के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रकृति के साथ किए गए व्यापक छेड़छाड़ की वजह से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण करने की बेहद जरूरत है। अगर आप प्रकृति से जुड़ाव महसूस करते हैं तो आज के दौर में पर्यावरण विज्ञान कोर्स करना बेहतर विकल्पों में से एक होगा। इस कोर्स में पर्यावरण पर इंसानी गतिविधियों से होने वाले असर का अध्ययन कराया जाता है। जिन छात्र-छात्राओं को पर्यावरण विज्ञान में रुचि है, उन्हें करियर में ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए। तकनीकी का अच्छा ज्ञान भी होना जरूरी है। साथ ही समस्या को समझकर उसे परिभाषित करने की क्षमता, डेटा जमा करने और उसका विश्लेषण करने की क्षमता जैसे गुण होना भी जरूरी है। ये कोर्स करने के बाद विद्यार्थी वैज्ञानिक, शोधकर्ता, इंजीनियर, कंप्यूटर एनालिस्ट, लैब असिस्टेंट, जियो साइंटिस्ट, प्रोटेक्शन एजेंट के तौर पर काम कर सकता है। इसके अलावा कोर्स करने के बाद एनजीओ में पंजीकरण भी कराया जा सकता है, जिससे छात्र रोजगार के साथ-साथ समाज का भी विकास कर सकते हैं। कोर्स की महत्ता के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी कॉलेजों में पर्यावरण अध्ययन कोर्स को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

स्नातक पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम: एनएससी पर्यावरण विज्ञान
योग्यता: बीएससी बायोलॉजी, एग्रीकल्चर व एलाइड साइंस में 45 फीसदी अंक से स्नातक
चयन प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा
अवधि: दो साल
सीट: 30
फीस: 30,000
इंटरमीडिएट पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम: बीएससी ऑनर्स एन्वायरमेंटल साइंस
योग्यता: 45 फीसदी अंकों से इंटर पास
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: तीन साल
सीट: 40
फीस: 6500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें