फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सर्दी में खुले में सोता मिला व्यक्ति तो अफसर पहुंचाएंगे शेल्टर होम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सात शेल्टर होम में हैं 485 बेड, प्रभारी से लेकर स्टाफ तक तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अगर कोई व्यक्ति ठंड में खुले में सोता मिला तो नगर निगम के अधिकारी उसे शेल्टर होम पहुंचाएंगे। रात में दो घंटे अफसर शहर के प्रमुख स्थानों का रोजाना भ्रमण करेंगे। महानगर के सात शेल्टर होम में 485 बेड हैं। सर्दी के मद्देनजर कंबल आदि की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ठंड की शुरुआत होने के बाद नगर निगम ने सभी शेल्टर होम में प्रभारी से लेकर स्टाफ तक की तैनाती कर दी है। जेई को प्रभारी, सफाई निरीक्षक को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एक केयर टेकर भी तैनात हुआ है। वर्तमान में नगर निगम द्वारा सात स्थानों पर रैन बसेरा का संचालन किया जा रहा है। इसमें रोडवेज बस स्टैंड, शिवाजी नगर, कृष्णा इन्क्लेव, लहरगिर्द, नंदनपुरा, मेडिकल कॉलेज पिछोर, डडियापुरा, आईटीआई शामिल है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त मो. कमर ने उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता आदि की रात में भ्रमण करने की ड्यूटी लगाई है। अलग-अलग तिथियों में ये अफसर रात में आठ से दस बजे तक शहर के मुख्य स्थानों पर भ्रमण कर देखेंगे कि कोई व्यक्ति खुले में सो तो नहीं रहा। अगर कोई व्यक्ति खुले में सोता मिला तो उसे शेल्टर होम भिजवाएंगे। प्रभारी अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रैन बसेरों में सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं। रात में ठहरने के लिए नागरिकों को बेड, कंबल आदि की व्यवस्था की गई है। सभी शेल्टर होम पर शौचालय, स्नानघर और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्थाएं नि:शुल्क हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें