फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार सेमेस्टर परीक्षाएं देंगे आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्र पहली बार सेमेस्टर परीक्षाओं में भाग लेंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों ने तैयारी तेज कर दी है। आईसीएसई बोर्ड के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 और सीबीएसई की 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा के दौरान 50 फीसदी कोर्स आएगा। आईसीएसई एप्लीकेशन (एप) तो सीबीएसई बोर्ड ओएमआर शीट पर परीक्षा करा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते इस बार बोर्ड की परीक्षाएं दो सेमेस्टर में कराने का फैसला लिया गया है। पहली बार इस साल यह व्यवस्था लागू की गई है। आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेंगी। 50 फीसदी कोर्स पहले और बाकी 50 प्रतिशत दूसरे सेमेस्टर में आएगा। आईसीएसई बोर्ड के जिला समन्वयक नितिन विलियम्स ने बताया कि एप के जरिए परीक्षा देनी होगी। घर या फिर स्कूल में से कहीं से भी परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। एक बार एप से लॉगआउट होने पर भी दोबारा लॉगइन कर सकेंगे। प्ले स्टोर पर जाकर एप को डाउनलोड करना होगा। कैमरा, माइक लॉगइन करते ही खुल जाएगा। छात्रों की निगरानी करने के लिए प्रॉक्टर्स की तैनाती होगी। हर 15 छात्रों पर एक प्रॉक्टर नियुक्त किया जाएगा। प्रॉक्टर की निगरानी के लिए भी सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। नवंबर के पहले सप्ताह में मॉक टेस्ट होगा। ताकि, छात्र एप के जरिए परीक्षा देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। वहीं, सीबीएसई की जिला समन्वयक डॉ. प्रीति खत्री ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन होंगी। छात्रों को ओएमआर शीट पर परीक्षा देनी होगी। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग रहे, इसके लिए एक कक्ष में 12 छात्र ही बैठेंगे।
मार्च में होगी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा
आईसीएसई और सीबीएसई दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा मार्च में कराएगा। बताया जाता है कि बोर्ड की ओर से तब भी 50 फीसदी कोर्स पर ही परीक्षा ली जाएगी। दोनों परीक्षाओं के अंकों को जोड़कर परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है कि अगर मार्च में संभावित तीसरी लहर आती है, तो पहले सेमेस्टर के अंकों के आधार परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें