फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इस महंगाई में रोज-रोज कैसे उसे पिलाऊं दारू?': महिला थाने में पति ने लगाई गुहार, पत्नी रोज पीती है शराब

Sun, 20 Oct 2024 10:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

वीरांगना नगर में रहने वाले पति का आरोप है कि शाम होते ही उसकी पत्नी शराब पीने लगती है। इसके साथ ही उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाकर नशे में कर देती है। वह रोज-रोज इस महंगाई में पत्नी को शराब नहीं पिला सकता है। 
विज्ञापन
पति के शराब पीने की लत से परेशान पति - फोटो : Whatsapp AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ पर यूपी के झांसी जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। महिला थाने में आयोजित परामर्श केंद्र में एक पति ने गुहार लगाते हुए एक पति ने बताया कि उसकी पत्नी शराब पीती है और उसको भी शराब पीने के लिए जिद करती है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग हुई तो दोनों के बीच मौके पर ही तकरार होने लगी। 

विज्ञापन

वीरांगना नगर में रहने वाले पति का आरोप है कि शाम होते ही उसकी पत्नी शराब पीने लगती है। इसके साथ ही उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाकर नशे में कर देती है। वह रोज-रोज इस महंगाई में पत्नी को शराब नहीं पिला सकता है। लेकिन पत्नी दारु पीने के लिए रोज जबरदस्ती करती है। पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी एक बार में तीन से चार पैग पीती है जबकि उसे शराब पीना बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं दूसरी तरफ पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि काउंसलिंग के दौरान दोनों आपस में साथ रहने को राजी हो गए। जिस पर थाने से ही दोनों को विदा किया गया।
विज्ञापन

गिले शिकवे दूर कर थाने से विदा हुए पांच दंपती
झांसी। महिला थाने में आयोजित परामर्श केंद्र में सुनवाई और कांउसलिंग के दौरान पांच दंपतियों को समझा कर आपनी मनमुटाव और गिले शिकवे दूर किए गए। इस दौरान थाने से ही पांच दंपतियों को विदा किया गया। वहीं दो के बीच समझोता नहीं होने पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें