फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी की पत्नी ने की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके में पिछले सप्ताह हुई विद्युत कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने विभाग के एसएचओ समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिवंगत कर्मचारी की पत्नी द्वारा शटडाउन के बीच लाइन चालू करने का आरोप लगाने के बाद ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मंगलवार को भोजला मंडी के पास बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी दिनेश राजपूत की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी वर्षा ने थाना सीपरी बाजार में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति 20 जुलाई को सुबह आठ बजे विभागीय निर्देशानुसार जितेंद्र सोनी का ट्रांसफार्मर का कनेक्शन लगाने गया था। शटडाउन के दौरान काम कर रहा था। इसी बीच लाइन को चालू कर दिया गया, जिससे करंट लगने से पति की मौत हो गई। महिला ने विभाग के एसएचओ गोविंद द्विवेदी पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गोविंद द्विवेदी व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें