फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में बेवफाई का सनसनीखेज मामला: पति ने पत्नी को प्रेमी संग रंगेहाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, मचा हडकंप

Fri, 02 May 2025 04:06 PM IST
विवेक राजौरिया अमर उजाला नेटवर्क

सार

झाँसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पत्नी पहले से अलग रह रही थी और पति पर दहेज का केस दर्ज कर चुकी थी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
प्रेमी को पकड़ कर थाने पर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के 48 चेंबर इलाके की है। पति ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन


घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा इलाके की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले तीन वर्षों से उससे अलग रह रही है और उस पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी दर्ज करवा चुकी है। पति को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसी शक के चलते वह काफी समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

पीड़ित पति ने बताया कि देर रात उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी 48 चेंबर इलाके के एक कमरे में अपने प्रेमी के साथ मौजूद है। उसने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी। मौके पर 112 सेवा की टीम तथा नवाबाद थाने की पुलिस ने छापा मारकर प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और थाने ले आई।
विज्ञापन


पति ने बताया, "मैं कई बार अपनी पत्नी को घर वापस लाने की कोशिश कर चुका हूं। मैंने उसे समझाया, पर उसने मेरे खिलाफ झूठा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया और खुद अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी। अब मैंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया है, मुझे न्याय चाहिए।"

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें