फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के शक में युवक पर भीड़ का कहर टूटा : मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Fri, 02 May 2025 03:08 PM IST
विवेक राजौरिया अमर उजाला नेटवर्क

सार

झाँसी के पूँछ थाना क्षेत्र में युवक किसी निजी काम से अपने इलाके में जा रहा था, तभी चार लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करते हुए युवक पर बहन से छेड़खानी करने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना पास में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए भीड़ की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे बहन से छेड़खानी का शक मुख्य कारण था। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शक के आधार पर युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक किसी निजी कार्य से अपने इलाके में जा रहा था। इसी दौरान चार लोगों ने रास्ते में उसे रोक लिया और बहन से छेड़खानी का आरोप लगाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चारों युवक मिलकर पीड़ित को लात-घूंसे से बेरहमी से पीट रहे हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिटाई करने वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर यह सूचना दी कि उन्होंने बहन से छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को थाने ले आई।
विज्ञापन


पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

पीड़ित युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

पीड़ित युवक ने बताया कि जब मारपीट शुरू हुई तो उसने सड़क किनारे लगे एक लोहे के पाइप को मजबूती से पकड़ लिया, जिससे वह जमीन पर गिरने से बच गया। इस कारण मारपीट करने वाले उसे सड़क पर गिराकर और अधिक चोट नहीं पहुँचा सके।

कानून को हाथ में लेना किसी का अधिकार नहीं: पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेना किसी को भी अधिकार नहीं है। यदि किसी को किसी पर कोई संदेह है, तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई करनी चाहिए, न कि खुद सज़ा देने की कोशिश करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि छेड़खानी का आरोप सही था या महज़ शक के आधार पर युवक को निशाना बनाकर उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें