फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पत्नी के मायके जाने से दुखी पूंछ के सेरसा गांव निवासी सोनू (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका था।



परिजन ने पुलिस को बताया कि सोनू खेती-किसानी करता था। परिवार में पत्नी समेत एक बेटी एवं एक बेटा है। बृहस्पतिवार को किसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। दोनों बच्चों को भी अपने साथ नहीं ले गई थी। इस बात से सोनू परेशान हो गया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह बाहर से घर आया था। परिवार वालों ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन बिना खाना खाए वह कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तब उसके फूफा बालकिशन उसे बुलाने कमरे में गए। यहां सोनू का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका था। यह देख उनकी चीख निकल पड़ी। आसपास के लोग भी जमा हो गए। पूछ थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक आपसी कलह की वजह से फंदा लगाने की बात मालूम चली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें