फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर वसूली में पिछड़ने पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के कर विभाग में वसूली को लेकर नगर आयुक्त ने एक्शन लिया है। जनवरी माह में महज 61 फीसद वसूली पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को नगर आयुक्त ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वसूली नहीं सुधरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम के पास मौजूदा समय में बजट का अभाव है। राज्य वित्त आयोग के तहत बजट कम मिलने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर नगर निगम का जोर गृहकर वसूली पर है। जनवरी माह में शासन ने 2511.40 लाख रुपये की वसूली करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन कर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने महज 1244.90 लाख रुपये की वसूली की। इसे लेकर नगर आयुक्त अवनीश राय ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह से जवाब तलब किया है। नगर आयुक्त ने वसूली कम होने पर खेद जनक और लापरवाही बताते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वसूली में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रोड कटिंग की योजना दें विभाग
झांसी। नगर निगम के मुख्य अभियंता एस अंबेडकर ने रोड कटिंग को लेकर विभागों से जवाब मांगा है। मुख्य अभियंता ने जल निगम, जल संस्थान, सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड और जियो फाइबर के अधिकारियों को पत्र लिखकर रोड कटिंग को लेकर योजना प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि रोड कटिंग की योजना न होने से नगर निगम को क्षति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें