झांसी। बिना लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कंट्रोल रूम से फोन करके खांसी, जुकाम और बुखार के संबंध में जानकारी ली जा रही है। यही नहीं, लखनऊ से भी लगातार फोन कर मरीजों से फीडबैक लिया जा रहा है कि उनके पास कंट्रोल रूम से फोन आ रहा है या नहीं।
शासन की तरफ से मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है। हालांकि, इसको लेकर कुछ दिशा-निर्देश भी हैं। बिना लक्षण वाले कोविड पॉजिटिव मरीजों को घर पर क्वारंटीन रहने की छूट दी गई है। मौजूदा समय में 110 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट हैं। शासन के निर्देशानुसार इन मरीजों को प्रतिदिन कंट्रोल रूम से फोन किया जा रहा है। फोन पर मरीज से खांसी, बुखार, जुकाम समेत सांस लेने में तकलीफ तो नहीं है, इसकी जानकारी ली जा रही है। मरीजों से पल्स रेट से लेकर ऑक्सीजन लेवल तक पूछा जा रहा है। यही नहीं, लखनऊ से भी मरीजों के पास फोन आ रहे हैं। वह मरीजों से जानकारी लेते हैं कि कंट्रोल रूम से फोन आ रहा है या नहीं।