फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर रोडवेज कर्मियों को छुट्टी नहीं

Tue, 07 Mar 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली पर रोडवेज कर्मियों को छुट्टी नहीं - फोटो : demo
विज्ञापन
होली पर्व के दौरान 10 से 17 मार्च तक रोडवेज अपने कर्मचारियों को छुट्टी नहीं देगा। दरअसल वह यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने देना चाहता है। हालांकि, कर्मचारियों को राहत देने के लिए प्रोत्साहन स्कीम लागू की गई है। बस स्टैंड पर यात्रियों की सहूलियत के लिए दिल्ली, कानपुर, उरई, झांसी व ललितपुर में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पर्व के दौरान यात्री संख्या व्यापक रूप से बढ़ती है, जो रोडवेज की बसों में सफर करते हैं। सबसे ज्यादा यात्री कानपुर-लखनऊ मार्ग और दिल्ली मार्ग पर आवागमन करते हैं। इसके चलते विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोडवेज झांसी की सभी 220 बसें दौड़ाई जाएंगी। इसके अलावा आवश्यकता पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। 10 से 17 मार्च तक कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दौरान कानपुर व दिल्ली में तीन-तीन अतिरिक्त कर्मचारी रोडवेज झांसी ने तैनात कर दिए हैं, जो अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे और यात्रियों की मदद करेंगे। इसके अलावा झांसी, ललितपुर व उरई में भी अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मुख्यालय से होली प्रोत्साहन स्कीम जारी हो चुकी है। संविदा चालक परिचालक अगर 2400 किमी से ज्यादा बस चलाता है, तो उसे 55 पैसे अतिरिक्त मिलेंगे। 
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह के मुताबिक 10 से 17 मार्च के बीच किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें