Hockey Mahakumbh will start at Major Dhyan Chand Stadium from today
झांसी। बृहस्पतिवार को मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा। चैंपियनशिप में देश भर की 29 टीमें प्रतिभाग करेंगी। चैंपियनशिप के पहले दिन छह मैच खेले जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ ही खेल विभाग द्वारा तैयारियां पूर कर ली गई हैं।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ खेलमंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा किया जाएगा। चैंपियनशिप के पहले दिन छह मैच खेले जाएंगे। स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर महिला हॉकी टीमों की जोर आजमाइश शुरू होगी। आयोजकों द्वारा चैंपियनशिप को आठ पूलाें में बांटा गया है। प्रत्येक पूल के खिलाड़ियों को अन्य पूलों के खिलाड़ियों से मुकाबला में जीत दर्ज करनी होगी। चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में आठ टीमें पहुंचेगी। जिसमें जितने दर्ज करने पर चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। तीस अक्तूबर को चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होगा।