फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी विभाग, ‘चितेरी’ का होगा लोकार्पण

Tue, 28 Feb 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिंदी विभाग, ‘चितेरी’ का होगा लोकार्पण - फोटो : demo
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिंदी विभाग और ‘चितेरी’ पत्रिका का लोकार्पण होगा। समारोह में 71 मेधावियों को राज्यपाल एवं कुलाधिपति पदक बांटेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुटा गया। स्टेज को सजाने का काम रात तक जारी रहा। इसके अलावा शिक्षकों ने अपने भाषण व मेधावियों ने बैठने के प्रबंध को लेकर पूर्वाभ्यास किया। राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी भी शाम को विश्वविद्यालय पहुंच गए। उन्होंने कैंपस का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया। कुलसचिव वीएन सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 30 कुलाधिपति और 41 विन्यासीकृत बांटे जाएंगे। दीक्षांत पंडाल में लगभग दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

शिक्षक को लगाई फटकार 
दीक्षांत समारोह में अतिथियों की उत्तरीय प्रेस न होने पर बीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी का पारा चढ़ गया। जिस शिक्षक को जिम्मा दिया था, उसे अधिकारी ने फटकार लगाई। अधिकारी के बार-बार कहने पर भी शिक्षक लापरवाही कर रहे थे। पंडाल में शिक्षक का डांटने के कुछ ही देर में काम हो गया।
विज्ञापन


रात को कवि सम्मलेन 
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह के मौके पर रात आठ बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में बुद्धिनाथ मिश्र, भालचंद्र तिवारी, भूषण त्यागी, कमलेश द्विवेदी, अखिलेश द्विवेदी, विभा शुक्ला, व्यंजना शुक्ला, पंकज पाठक आदि कवि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें