फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चांद निकलने से पहले ही उजड़ गया सुहाग

विज्ञापन
फाइल फोटो विवेक वर्मा
विज्ञापन
झांसी। पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। शाम को चांद निकलने और पूजन का इंतजार था लेकिन इससे पहले ही जिंदगी में ऐसा अंधेरा छा गया, जो कभी दूर नहीं होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रेलवे डैम गया सदर बाजार के खिरक पट्टी निवासी विवेक वर्मा (27) गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी खुशबू बेसुध हो गई। पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। उनका एक बेटा है।
विवेक पुत्र सुंदरलाल गोविंद चौराहा स्थित एक दुकान पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को करवा चौथ होने के कारण वह दुकान पर नहीं गया। दोपहर में वह पड़ोस में रहने वाले तीन दोस्तों राजू (24), रज्जू (30) और अरशद (28) के साथ रेलवे डैम पर पिकनिक मनाने चला गया। चारों दोस्त डैम में उतरकर नहा रहे थे। इसी दौरान विवेक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गया।
विज्ञापन

विवेक का पता नहीं चलने पर मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद विवेक का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। सीओ सिमरन सिंह ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पूजन की तैयारी कर रही थी पत्नी, तभी उजड़ गया संसार
करवा चौथ पर खुशबू ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। परिजनों के अनुसार, विवेक दोपहर में घर से निकलने लगा तो पत्नी ने उसे जाने से मना किया लेकिन वह जल्दी लौटने की बात कहकर चला गया। खुशबू को काफी देर तक हादसे की जानकारी नहीं हुई। वह शाम को पूजन की तैयारियों में जुटी थी और पति के लौटने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच विवेक की मौत की खबर पहुंच गई। यह सुनते ही वह अचेत हो गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे संभाला।
परिजनों ने बताया कि करीब पांच साल पहले विवेक और खुशबू की शादी हुई थी। विवेक चार भाइयों में सबसे छोटा था। करवा चौथ के दिन हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया।

रेलवे डैम पर पहले भी हो चुके हैं जानलेवा हादसे
रेलवे डैम पर पिकनिक मनाने और नहाने के दौरान हादसे पहले भी हो चुके हैं। अप्रैल में यहां नाव पलटने से 11वीं के चार छात्र डूब गए थे। इनमें वेदांश यादव और आतिफ मंसूरी की मौत हो गई थी, जबकि दो छात्रों को बचा लिया गया था। जुलाई में भी दोस्त के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत हुई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। यहां नियमित रूप से सुरक्षा कर्मी भी तैनात नहीं रहता। लोगों के मुताबिक, डैम पर बेरोकटोक आवाजाही होती है और कुछ लोग नशा करने के बाद पानी में उतर जाते हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें