फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रधानाध्यापकों को दिया गया विद्यालय प्रबंधन, वित्तीय व प्रशासनिक दायित्वों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए तीन दिवसीय ''सक्षम'' प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के प्रभावी प्रबंधन और शैक्षिक नेतृत्व के लिए आवश्यक ज्ञान देना था। इसमें वित्तीय, प्रशासनिक दायित्वों तथा बाल-केंद्रित गतिविधियों के बेहतर संचालन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य डायट दीपक श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। इसमें प्रशासनिक, शैक्षिक, वित्तीय, सामुदायिक दायित्व और बाल वाटिका संबंधी कार्य शामिल थे। मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर भी विशेष चर्चा हुई। वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष कुमार वर्मा ने शैक्षिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने क्षमता निर्माण और सह-शैक्षिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के तरीके बताए।

00000000000

प्रशिक्षण के मुख्य विषय

प्रशिक्षण में बाल वाटिका और बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित दायित्वों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। सह-शैक्षिक गतिविधियों से व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। संदर्भदाता प्रफुल्ल कुमार जैन, मनीष खरे और कल्याण सिंह ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। समापन पर संतोष कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों से प्राप्त ज्ञान को विद्यालय स्तर पर लागू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें