फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी : रणदीप

विज्ञापन
-बॉलीवुड स्टार रणदीप राय । अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत बहुत जरूरी होती है। युवाओं को अपने सपने को साकार करने के लिए पूरी कोशिश करनी चाहिए। सफलता निश्चित मिलेगी। ये बातें बृहस्पतिवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए बॉलीवुड कलाकार रणदीप राय ने कहीं।
विज्ञापन

झांसी निवासी कलाकार रणदीप राय कई साल से टीवी सीरियल का प्रमुख चेहरा बने हुए हैं। धारावाहिक ये उन दिनों की बात है में समीर माहेश्वरी के किरदार ने उनको काफी प्रसिद्धि दिलाई। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। महानगर के क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र रहे रणदीप राय ने कहा कि झांसी में पहले से काफी बदलाव हुए हैं। शहर की विश्व पटल पर अलग पहचान है। बॉलीवुड में नेपोटिज्म के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म हर क्षेत्र में है। मैं इस सब पर गौर किए बिना आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहा हूं। बताया कि जल्द ही मेरी एक फिल्म, वेब सीरीज और शो लांच होने वाला है। उन्होंने कहा कि बुंदेली संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए भी वे पहल करेंगे। इस दौरान उनके पिता रवि किशोर राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें