फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hajj Pilgrims Death: '52 डिग्री सेल्सियस में आठ किमी पैदल चलना, इंतजाम...', यूपी से हज पर गए हाजियों की आपबीती

Wed, 19 Jun 2024 06:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

हाजियों ने बाताय कि 52 डिग्री सेल्सियस में सात से आठ किलोमीटर तक का पैदल सफर करने पर हाजियों की हालत बिगड़ी थी। इस दौरान माकूल इंतजाम नहीं होने पर सैकड़ों हाजी बेहोश होकर गिर गए थे।
विज्ञापन
हाजियों ने बयां की आपबीती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में भीषण गर्मी के कारण पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहां अराफात से मुजदनिफा में पैदल सफर के दौरान साढ़े पांच सौ हाजियों की मौत हो गई है। गर्मी से हाजियों की मौत की खबर सुनते ही भारत से हज पर गए हाजियों के परिजन सकते में आ गए थे। तुरंत ही फोन का खैरियत की जानकारी ली। अमर उजाला से बातचीत में हाजियों ने गर्मी से मौत का मंजर बयां किया।

विज्ञापन

सऊदी अरब में गर्मी की मार - फोटो : अमर उजाला
हज का फर्ज अदा करने के लिए झांसी जिले से 111 हज यात्री रवाना हुए थे। हज करने गए मिशन कंपाउंड के रहने वाले वाहवउद्दीन ने बताया कि 52 डिग्री सेल्सियस में सात से आठ किलोमीटर तक का पैदल सफर करने पर हाजियों की हालत बिगड़ी थी। इस दौरान माकूल इंतजाम नहीं होने पर सैकड़ों हाजी बेहोश होकर गिर गए थे। जिसमें से कई तो मौके पर ही अल्लाह को प्यारे हो गए थे और कई का इंतकाल अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गया था। 
विज्ञापन

हज करने गए कसाई मंडी निवासी शकील अहमद ने बताया कि भीषण गर्मी में तकरीबन आठ किलोमीटर का पैदल सफर करने पर हाजियों की हालत बिगड़ी। इस दौरान रास्ते में व्यापक इंतजाम नहीं होने के कारण हाजियों की मौत हो गई है। हालांकि इनमें से कोई भी हाजी झांसी शहर का नहीं है। हाजियों की लाशों का मंजर देखकर दिल में बेचैनी और घबराहट हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें