फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जनवरी तक बदले रूट से जाएगी ग्वालियर-बरौनी मेल: झांसी के प्लेटफार्म पर निर्माण से प्रभावित हुईं ट्रेनें

Sun, 30 Nov 2025 10:49 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण के चलते झांसी-ललितपुर मेमू सहित एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा झांसी-इटावा, झांसी-आगरा, पैसेंजर रद्द कर दी गई है। वहीं, ग्वायिलर-बरौनी मेल आठ जनवरी 2026 तक बदले हुए रूट से चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण के चलते झांसी-ललितपुर मेमू सहित एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा झांसी-इटावा, झांसी-आगरा, पैसेंजर रद्द कर दी गई है। वहीं, ग्वायिलर-बरौनी मेल आठ जनवरी 2026 तक बदले हुए रूट से चलेगी।
विज्ञापन

झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण चल रहा है। रेल प्रशासन ने झांसी-ललितपुर रूट छोड़कर झांसी-आगरा रूट की पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। अप एवं डाउन रूट की उधना-रक्सौल स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 29 नवंबर से 3 जनवरी तक, साप्ताहिक बांद्रा टर्मिनस-बरहनी स्पेशल 30 नवंबर से चार जनवरी, गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल 30 नवंबर से चार जनवरी तक रद्द रहेगी।

वहीं, जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस आज 30 नवंबर से 4 जनवरी तक ग्वालियर, गुना, बीना के रास्ते जाएगी। दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस एक दिसंबर से 5 जनवरी तक कानपुर, इटावा, ग्वालियर, गुना के रास्ते जाएगी। ग्वालियर-बरौनी मेल आठ जनवरी तक ग्वालियर, इटावा, कानपुर होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें