फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल 23 दिन नहीं चलेगी ग्वालियर - बरौनी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गोंडा स्टेशन पर हो रहे यार्ड रिमॉडलिंग के काम की वजह से ग्वालियर - बरौनी एक्सप्रेस 23 दिन नहीं चलेगी। इसके अलावा रेल प्रशासन द्वारा अन्य कई गाड़ियों को भी निरस्त किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

ग्वालियर से चलकर बरौनी तक जाने वाली 11123 ग्वालियर - बरौनी एक्सप्रेस 16 मई से सात जून तक नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 17 मई से आठ जून तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12597 गोरखपुर - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस 31 मई से सात जून तथा 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल - गोरखपुर एक्सप्रेस एक से आठ जून तक नहीं चलेगी। 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 31 मई, दो जून, तीन, पांच, छह व सात जून को नहीं चलेगी। 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल एक से आठ जून और 15068 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन से 10 जून तक नहीं चलेगी। 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल आठ जून व 15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 जून को नहीं चलेगी। वहीं, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस 18 व 25 मई तथा एक व आठ जून को लखनऊ स्टेशन तक ही जाएगी। जबकि, 22200 बलरामपुर - ग्वालियर एक्सप्रेस 19 व 26 मई तथा दो व नौ जून को लखनऊ से ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें