फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: गर्मियों में कुत्ते हुए खूंखार, हर रोज 100 लोग हो रहे शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इस समय आसमान से आग बरस रही है। आम आदमी तो बेचैन है ही जानवर भी परेशान हैं। इस समय कुत्ते तो खूंखार हो रहे हैं। कब कहां किस पर हमला हो जाए कहा नहीं जा सकता। जिला अस्पताल में ही रह रोज 100 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए आ रहे हैं। अगर इसी तरह से संख्या बढ़ती रही तो रैबीज का इंजेक्शन भी कम पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों झांसी और आसपास के जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक बना हुआ है। तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी में जानवर भी बेचैन हो जा रहे हैं। इस कारण कुत्ते लोगों को खूब काट रहे हैं। अप्रैल के आंकड़ों को देखें तो जिले भर में 3024 लोगों को कुत्तों ने काटा था। जिला अस्पताल के स्टोर प्रभारी डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि जिला अस्पताल में हर रोज तकरीबन 100 एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। फरवरी, मार्च की तुलना में ये 10 से 15 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार भारद्वाज ने बताया कि चूंकि, कुत्तों के सिर्फ पंजों में ही पसीना निकलने की ग्रंथि होती है। पूरे शरीर में बाल होने की वजह से इनका पसीना निकल नहीं पाता है। इसलिए इन्हें ज्यादा गर्मी लगती है। इस वजह से मई-जून में खूंखार हो जाते हैं और हमला करने लगते हैं। लोगों को चाहिए कि इस समय कुत्तों को न छेड़ें।
चार डोज लगवानी पड़ती
जिला अस्पताल के स्टोर प्रभारी ने बताया कि कुत्ता काटने के बाद तुरंत इंजेक्शन लगवाना चाहिए। दूसरी डोज सातवें दिन, तीसरी 14वें दिन और चौथी 28वें दिन लगती है। जिसको भी कुत्ता काटे उन्हें कोर्स पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें