फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबजादों की शहादत पर हो सरकारी छुट्टी, घोषित किया जाए दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्र सरकार श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब के चार साहिबजादों की शहादत पर 26 दिसंबर को साहिबजादा दिवस घोषित करे और इस दिन सरकारी अवकाश भी रखा जाना चाहिए। इस मांग को लेकर शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक सीपरी बाजार स्थित श्री गुरुनानक देव चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री गुरुनानक देव चौक पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह भुसारी, गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, सर्वजीत सिंह कोहली, परमजीत सिंह मन्नी, इंदरपाल सिंह खनूजा ने संयुक्त रूप से बताया कि हस्ताक्षर अभियान में गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा सीपरी बाजार, श्री गुरुनानक दरबार झोकनबाग, श्री गुरुसिंह सभा नगरा, श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़िया सभा नगरा व समूह साधसंगत का सहयोग रहेगा। हस्ताक्षर अभियान के दौरान जो मांग पत्र भरवाएं जाएंगे उनको व विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के समर्थन पत्रों को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह के अजीत सिंह, जोरावर सिंह, जुजार सिंह व फतेह सिंह चार साहिबजादा थे। इनमें अजीत सिंह व जोरावर मुगलों के साथ युद्ध में शहीद हो गए थे। जुजार व फतेह को दीवार में चुनवा दिया गया था। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, तलविंदर सिंह, चनदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह मल्होत्रा, मनप्रीत सिंह भुसारी, भूपेंद्र सिंह साहनी, संतोष सिंह छावड़ा, वीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें