फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र कल से, साधना के खास हैं नौ दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। माघ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्र 12 फरवरी से प्रारंभ होंगी। ध्यान - साधना की दृष्टि से नवरात्र के इन नौ दिनों को बेहद खास माना जाता है। माघ शुक्ल प्रतिपदा पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 8.34 से 9.59 बजे के बीच रहेगा। जबकि, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

साल में चार नवरात्र होती हैं। इनमें दो चैत्र और शारदीय नवरात्र को सभी लोग जानते हैं, जबकि दो नवरात्र और होते हैं, जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। ये माघ और आषाढ़ माह में होती हैं। माघ माह में पड़ने वाले नवरात्र को माघी नवरात्र भी कहा जाता है। गुप्त नवरात्र में मां भगवती की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्र के ये नौ दिन खासतौर पर तंत्र-मंत्र और सिद्धि साधना के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इस दौरान ध्यान साधना कर दुर्लभ शक्तियां प्राप्त की जा सकती हैं। इस बार माघ नवरात्रि की प्रतिपदा 11 - 12 फरवरी की दरम्यानी रात 02.29 बजे से शुरू होगी। जबकि, नवरात्र की समाप्ति 21 फरवरी को होगी। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि चैत्र व शारदीय नवरात्रि की तरह गुप्त नवरात्र में भी मां भगवती की आराधना श्रेयस्कर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें