फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर आंदोलन ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल

Sat, 23 May 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गुर्जर आंदोलन के चलते कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों को झांसी से गुजारा जा रहा है। इससे झांसी से गुजरने वाली ट्रेनों का समय पालन पटरी से उतर गया है। शुक्रवार को दो से तीन घंटे देरी से आ रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



राजस्थान के कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले भरतपुर व बयाना के मध्य डुमरिया स्टेशन पर आंदोलन के चलते गुर्जरों ने रेल यातायात को ठप कर रखा है। इस कारण रेल प्रशासन भोपाल कोटा होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गुजार रहा है। इन ट्रेनों को भोपाल से झांसी, आगरा होकर दिल्ली पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार को गाड़ी संख्या 22653 डाउन त्रिवेंद्रम निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12918 अप निजामुद्दीन अहमदाबाद एक्सप्रेस, 22914 अप नई दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस, 19024 फिरोजपुर मुंबई एक्सप्रेस, 12963 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, गरीब रथ, पश्चिम एक्सप्रेस, अजीमाबाद एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी, अगस्त क्रांति एक्सप्रेस समेत तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों को झांसी व मानिकपुर होकर गुजारा गया। मालगाड़ियां भी इसी रूट से होकर गुजारी गईं।


इस कारण अप और डाउन की पटरियों पर एक के बाद एक गाड़ी आने का सिलसिला बना रहा। सबसे ज्यादा प्रभावित झांसी से गुजरने वाली ट्रेनें रहीं। परिवर्तित मार्ग से आने वाली ट्रेनों के कारण इनको जगह- जगह रोककर झांसी लाया गया। ट्रेनों के देरी से आने के कारण इंतजार में यात्रियों को प्लेटफार्मों पर पल- पल गुजारना भारी पड़ा। वहीं, जगह- जगह ट्रेनों के रुकने से स्लीपर व जनरल कोचों में सफर करने वाले यात्री लू के थपेड़े खाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें