फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में होगी चेकिंग, हर स्टेशन पर बनेगी महिला हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दशहरा और दीपावली पर ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम के लिए राजकीय रेलवे पुलिस बल चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही हर स्टेशन पर महिला हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। साथ ही झांसी और आगरा मंडल के 20 स्टेशनों समेत 300 जगहों पर वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान ट्रेनों में जहरखुरानी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। हालांकि कोविड को देखते हुए आरक्षित श्रेणी में ही यात्रियों को प्रवेश मिल रहा है। लेकिन फिर भी जीआरपी ने ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी रेलवे आशीष तिवारी ने बताया कि आगरा और झांसी मंडल के 20 स्टेशनों समेत 300 जगहों पर थानेदार से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर लिखवाए गए हैं। ताकि यात्रियों को दिक्कत होने पर सूचना देने में आसानी हो। इसके साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा और सलाह देने के लिए हेल्प डेस्क बनेगी।
कोविड नियमों का पालन न करने पर होगी जेल
एसपी ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान शुरू किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों द्वारा कोविड के नियमों को पालन न करने पर कारावास और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा
झांसी। झांसी डाउन यार्ड में शनिवार तड़के सीमेंट से भरी मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। हालांकि इस दौरान रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
दरअसल, सतना से आगरा जा रही सीमेंट से भरी मालगाड़ी शनिवार सुबह झांसी डाउन यार्ड से निकल रही थी। तभी एक वैगन पटरी से उतर गया। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर ट्रेनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बाद पहुंची टीम ने वैगन को रीरेल किया। बताया जाता है कि वैगन के चक्कों में खराबी के चलते पटरी से उतर गया है। मामले की जांच कर रिपोर्ट रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें