ललितपुर। श्रावण मास के मद्देनजर ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों और प्लेटफार्म पर सघन जांच अभियान चलाया। उन्होंने संदिग्ध वस्तु की तलाशी और यात्रियों से पूछताछ की।
थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने दिल्ली की ओर जाने वाले शताब्दी, वंदेभारत, पंजाब मेल सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में जांच की। साथ ही पूरे दिन प्लेटफाॅर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया गया। संवाद