फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी गल्ला मंडी में आज से शुरू होगा किराने का थोक कारोबार

विज्ञापन
पुरानी गल्ला मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरानी गल्ला मंडी में सोमवार से किराने का थोक कारोबार शुरू होगा। इसके लिए सुभाष गंज के 99 थोक व्यापारियों को मंडी में अस्थायी रूप से दुकानों का आवंटन किया गया है। यहां बाजार प्रतिदिन सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसी दरम्यान माल आएगा और बेचा जाएगा। विक्रेता और ग्राहक सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखना होगा।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दरम्यान लोगों को किराना व अन्य जरूरत घरेलू सामग्री की लोगों को किल्लत न हो, इसके लिए सुभाष गंज में थोक की दुकानें निर्धारित अवधि खोली जा रहीं थीं। लेकिन, यहां जगह कम और भीड़ अधिक जुटने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था। इसे दृष्टिगत रखते हुए खाली पड़ी पुरानी गल्ला मंडी में 99 थोक व्यापारियों को रविवार को अस्थायी रूप से दुकानों का आवंटन किया गया।

सोमवार से यहां सुबह 11 से शाम पांच बजे तक रोजाना थोक में बिक्री की जाएगी। मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि व्यापारियों को दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


दुकानों की हालत है खस्ता
पुरानी गल्ला मंडी के आढ़तियों को भोजला में नवनिर्मित गल्ला मंडी में दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। इससे पुरानी मंडी की दुकानें पिछले आठ माह से अधिक समय से खाली पड़ी हुई हैं। बंद रहने की वजह से दुकानों की हालत खस्ता हो गई है।

सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय खुराना ने बताया कि दुकानों की हालत ठीक नहीं है। फर्श उखड़े हुए हैं और चूहे भी बहुत हैं। ऐसे में व्यापारियों को दुकानों की मरम्मत करानी होगी और चूहों से निपटने का इंतजाम भी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें