फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज दिवस पर ग्रामीणों को मिली घरौनी

विज्ञापन
स्वामित्व योजना की घरौनी सौंपते जिलाधिकारी आंद्रा वामसी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। पंचायतीराज दिवस के अवसर पर तहसीलवार घरौनी का वितरण आरंभ हो गया। जनपद के 19561 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की जाएंगी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के अनुसार कोविड-19 के प्रोटोकॉल के चलते लाभार्थियों के घर जाकर राजस्व विभाग की टीम स्वामित्व कार्ड वितरित करेगी।
विज्ञापन

तहसील गरौठा के 17 गांव में 3915 घरौनी, टहरौली के 10 गांव में 1341 घरौनी, तहसील मऊरानीपुर के 49 गांव में 9273 घरौनी, तहसील मोंठ के 17 गांव में 2926 एवं झांसी तहसील के 15 गांव में 2106 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण होगा। शनिवार को झांसी तहसील के ग्राम भोजला निवासी काशीराम, मंसाराम, अमर सिंह, मुनेश, कामता प्रसाद एवं रामसेवक को स्वामित्व कार्ड दिए गए।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल एवं एप की शुरूआत की। एनआईसी से स्थानीय अधिकारी भी इस कार्यक्रम से जुड़े। प्रधानमंत्री ने ग्राम पंचायतों के मजबूत योगदान की चर्चा करते हुए कहा इसके जरिये लोकतंत्र मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि घरौनी से गांव के झगड़े खत्म होंगे। कोर्ट में भी अनावश्यक विवाद निस्तारण के लिए जाना नहीं पड़ेगा। इसकी मदद से बैंकों से ऋण मिल सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश कुमार, घनेंद्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें