फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सरकार के सलाहकारों ने देखा प्राकृतिक खेती का मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समथर। मोंठ ब्लॉक के ग्राम साकिन में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन शीर्ष सलाहकारों ने गो आधारित प्राकृतिक खेती के मॉडल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के सलाहकार व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी, खाद्य सुरक्षा सलाहकार व वैज्ञानिक डा. जीएन सिंह और आर्थिक सलाहकार डा. केसी राजू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उन्नत कृषि शिक्षा योजना के तहत संचालित प्राकृतिक खेती केंद्र का दौरा किया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के विभिन्न तरीकों का अध्ययन किया और स्थानीय किसानों से संवाद किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। ग्राम साकिन का यह फार्म गो आधारित प्राकृतिक खेती का आदर्श मॉडल बन चुका है, जहां स्थानीय प्रगतिशील किसान अवधेश प्रताप सिंह ने अपनी मेहनत और नवाचार से न केवल उपज को कई गुना बढ़ाया है, बल्कि किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस मॉडल में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर देसी गाय के गोबर, गोमूत्र, गुड़ और आटे के मिश्रण से बनी जैविक खाद का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे भूमि की उर्वरता और उत्पादन क्षमता दोनों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस दौरान अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक ग्राम देसी गोबर में तीन से पांच करोड़ सकारात्मक बैक्टीरिया होते हैं, जो खेत को उर्वर बनाने में सहायक हैं। जब इस गोबर में गुड़, आटा और गोमूत्र मिलाकर खेत में डाला जाता है, तो यह 18 दिन में प्राकृतिक खाद में परिवर्तित हो जाता है।
विज्ञापन


इस मॉडल की सफलता को देखकर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस प्रकार की गो आधारित प्राकृतिक खेती को प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी प्रसारित किया जाएगा, जिससे किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें