फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कैरोखर में गोशाला का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम कैरोखर में जय मां बाराह माता गोशाला (कान्हा गोपालन केंद्र) का शुभारंभ हुआ। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी के फार्म हाउस पर यह आयोजन किया गया। पं. लक्ष्मी नारायण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया।
रामनरेश तिवारी ने विधि-विधान से गो पूजन किया। उन्होंने गायों को गुड़ खिलाकर गोसेवा की। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रामनरेश तिवारी ने बताया कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों और मां बाराह देवी की कृपा से उन्हें गोसेवा का अवसर मिला है। गोशाला के शुभारंभ पर साहीवाल नस्ल की 10 और थारपारकर नस्ल की 10 गायें रखी गई हैं। उन्होंने सभी लोगों से गो आधारित खेती अपनाने और गोमाता की सेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र बिदुआ, गरौठा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अरुण मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह परिहार, पूर्व प्रधान अनिल तिवारी, अवधेश फौजी, गुड्डू पाठक, पुष्पेंद्र पटेरिया, सीताशरण तिवारी, सतीश चौरसिया, अखिलेश पिपरैया, अभय प्रताप सिंह, रामजी परिहार, भगवती शरण कौशिक, नन्हे उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें