फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : अब सवा दो घंटे में यात्री पहुंचेंगे झांसी से उरई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चार दिसंबर से बिना कंडक्टर के सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 10 बसों का परिचालन किया जाएगा। इसका किराया सामान्य बस के जितना ही है। झांसी से उरई पहुंचने में बस को सवा दो घंटे लगेंगे।
विज्ञापन

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज परिचालक विहीन बस सेवाएं शुरू करने जा रहा है। चार दिसंबर से यह सेवा झांसी और उरई के बीच शुरू होने जा रही है। इसमें पांच बसें उरई तथा पांच बसें झांसी डिपो की सम्मिलित की जा रही हैं। इन बसोें के टिकट झांसी और उरई टिकट काउंटर से बिकेंगे। सीट खाली रहने पर भी इसमें चालक सवारी नहीं बैठाएगा। 120 किमी की दूरी के लिए इन बसों का किराया भी सामान्य बस के किराए के बराबर 150 रुपये है। अभी सीधी वस सेवाएं ट्रायल के तौर पर 15 दिनों के लिए चलाई जा रही हैं। इसके बाद इसे नियमित कर दिया जाएगा।
सीधी बस सेवा से झांसी और उरई के बीच आवागमन करने वाले यात्री सामान्य बसों की तुलना में 45 मिनट कम समय में यात्रा करेंगे। सामान्य बसें उरई तक पहुंचने में तीन घंटे का समय ले रही हैं। इसमें सफलता मिलने पर कानपुर के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीएसआरटीसी झांसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें