फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइपलाइन टूटी, 200 घरों में ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के आवास विकास इलाके में शुक्रवार को नगर निगम के पुलिया निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन टूट गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा। सूचना पर कंपनी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को ठीक कराया। इसके चलते करीब 200 घरों में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

दरअसल, महानगर में सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति के लिए काम करा रही है। महानगर के आवास विकास, राजगढ़, मसीहागंज समेत तमाम इलाकों में पाइपलाइन डाले जाने के बाद गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को नगर निगम टीम की अनदेखी के चलते पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। नगर निगम टीम आवास विकास के फौजी चौराहा पर पुलिया का निर्माण कर रही है। शुक्रवार को यहां जेसीबी के जरिए जमीन की खुदाई की गई। इस दौरान जेसीबी से वहां से गुजर रही गैस की पाइपलाइन टूट गई। करीब आधे घंटे यहां से गैस का रिसाव होता रहा। इसकी सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी गई। कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन को दुरुस्त कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक क्षेत्र के 200 घरों में आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बोर्ड भी नहीं देखे
सेेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने जिन स्थानों से पाइपलाइन गुजरी है, वहां पर चेतावनी और संकेतक लगाए हैं। ताकि खुदाई के दौरान यह ध्यान रहे कि पाइपलाइन से छेड़छाड़ न हो सके, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने जेसीबी चला दी।
विज्ञापन

हो सकता था हादसा
पाइपलाइन टूटने के बाद करीब आधा घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल गैस कंपनी के अधिकारियों को दी। जिन्होंने पाइपलाइन को ठीक कराया। अगर सही वक्त पर सूचना न मिलती तो हादसा हो सकता था।
सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने पूरी गहराई में पाइपलाइन नहीं डाली है। लाइन को ऊपर-ऊपर बिछा दिया है। जबकि इसे और गहरा होना चाहिए। जहां पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है, उसे सोमवार को ठीक करा दिया जाएगा। - एमके सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें