फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: फर्नीचर कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने आत्महत्या के पीछे बताई ये वजह, पिछले दो महीने से था परेशान

Sun, 17 Apr 2022 08:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

रक्सा थाना क्षेत्र के गांव सुजवाहा निवासी भूपेंद्र अहिरवार ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक महीने पहले ही उसने लहरगिर्द में फर्नीचर की दुकान खोली थी। परिजनों के अनुसार पिछले डेढ़-दो महीने से मृतक पेट में दर्द की परेशानी से जूझ रहा था। आशंका है कि इसी के चलते उसने ये कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
मृतक कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में फर्नीचर कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव घर में पंखे से झूलता मिला है। कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


इलाके के गांव सुजवाहा निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी बाबूलाल अहिरवार का पुत्र भूपेंद्र अहिरवार फर्नीचर बनाने का काम करता था। एक महीने पहले ही उसने लहरगिर्द में दुकान खोली थी। रविवार को वो दुकान पर नहीं गया और घर में सोने के लिए चला गया। काफी देर तक न जागने पर परिजनों ने कमरे की कुंडी बजाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमरे में झांककर देखने पर घरवाले सन्न रह गए। उसका शव पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे झूल रहा था।सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से पत्नी पंजाब में मजदूरी करती है। जबकि बड़ा बेटा शिवम (20) चेन्नई में एक फैक्टरी में काम करता है। इसके अलावा मृतक की एक बेटी शिवानी (17) व छोटा बेटा शिवराज (16)  भी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पिछले डेढ़-दो माह से पेट में दर्द रहता था, जिससे वो परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें