फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किले की प्राचीर से पीएम ने किया रानी को नमन, झांसी को निहारा

विज्ञापन
झांसी: झांसी के ​किला मैदान में आयोजित राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में झांसी वासियों को अभिनंदन कर?
विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती और राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में आए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले रानी के किले में पहुंचे। यहां उन्होंने रानी को नमन करने के साथ ही झांसी को भी निहारा। किले में पहुंचकर प्रधानमंत्री ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान वे अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5.15 बजे झांसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे शाम 5.26 बजे झांसी की रानी के किले में पहुंचे। किले में प्रधानमंत्री का सबसे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाध्यक्षों ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सीधे किले के झंडे वाले बुर्ज का रुख किया। यहां सेनाओं के बैंड और जवानों ने प्रधानमंत्री को सलामी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने झंडे वाली बुर्ज पर लगे तिरंगे को सलामी दी। शाम के वक्त सेना के जवानों ने तिरंगे को उतारा और सम्मान के साथ रखा।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किले से झांसी को निहारते हुए कुदान स्थल की ओर बढ़े। झांसी को देखते हुए उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ से बात भी की। इसके बाद कुदान स्थल पर प्रधानमंत्री ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और शिलालेख का लोकार्पण किया। यहां पर 33 जिलों से आई एनसीसी कैडे्टस की प्रमुख ने प्रधानमंत्री को तलवार भेंट की। करीब 10 मिनट किले में गुजारने के बाद पीएम का काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ा।
विज्ञापन

कदम-कदम बढ़ाए जा...
किले के भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत में सेनाओं का बैंड वादन किया। इस दौरान कदम-कदम बढ़ाए जा और वंदेमातरम की धुनें किले में गूंजती रहीं।
लाइट एंड साउंड शो नहीं देखा
तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किले में लाइट एंड साउंड शो दिखाया जाना था। लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम में बदलाव किया गया। प्रधानमंत्री को लाइट एंड साउंड शो नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें