फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया को पीटा तो साथियों ने जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दूधिया को पीटा तो साथियों ने जाम लगाया
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र के वाधवा पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे बाइक सवार दूधिया ने एक युवक को टक्कर मार दी। एकत्रित हुए लोगों ने दूधिया के साथ मारपीट कर दी। खबर लगने पर दूधिया के शुभचिंतकों ने मौके पर पहुंचकर बीच सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दतिया के जौहरीमा निवासी रवींद्र दूध का कारोबार करते हैं। रविवार सुबह वे दूध देने सीपरी इलाके में जा रहे थे। वे बाइक से नंदनपुरा स्थित वाधवा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने आ रहे बाइक सवार में टक्कर लग गई। बाइक सवार के साथियों ने आकर रवींद्र के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही थोड़ी देर में दूधियों के साथी पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्रित हुए दूधियों ने बीच सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को सड़क से उठाया। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें